रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड भुआ बिछिया मप्र जन अभियान परिषद विख़. बिछिया द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिछिया में 24 जुलाई को बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के ओरियंटेशन (उन्मुखीकरण) कार्यक्रम का आयोजन एवं पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम के प्रारम्भ में विकासखण्ड समन्वयक कीर्ति सोनी द्वारा कार्यकम के उद्देश्य एवम रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं "राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतो के सामूहिक गान के साथ की गयी, मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य महा. द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य की डिग्री के साथ सामाजिक कार्य भी किये जाने हेतु प्रेरित किया गया, तत्पश्चात् मेंटर द्वारा सभी को वायदूत ऐप, उषा ऐप की जानकारी के साथ ही पौधरोपण हेतु अंकुर अभियान, हरियाली अमावस्या महोत्सव आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान मनाए जाने एवं आगामी आने वाले सप्ताह में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्तनपान सप्ताह एवं पोषण सप्ताह मनाए जाने की जानकारी दी गई, तत्पश्चात् महाविद्यालय प्रागंण में पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय से असि. प्रोफेसर रोहिणी कोष्ठा,पुष्पेंद्र यादव, विकासखण्ड समन्वयक कीर्ति सोनी, मेंटर अनिल कुमार हरदहा, माधव झरिया का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment