Breaking

revanchal times new

त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार, डिंडौरी जिले में संपन्न हुए जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव में मिली हार को लेकर जिले में मचा हाहाकार....पत्र हुआ सोशल मीडिया में वायरल








रेवांचल टाईम्स - प्रदेश के सभी जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अनेक जिले ऐसे है जहाँ पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा सालो से अपना सिक्का जामाये आज हार का सामना करना पड़ा तो की भाजपा के प्रदेश प्रमुख से कार्यवाही की माँग

       डिंडोरी जिले में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशीयो जनता ने नकारा है जिसका आरोप आपस के ही पदाधिकारियों पर लग रहा है। भाजपा की हुई करारी हार को लेकर भाजपा में हाहाकार मचा हुआ हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष पद में पराजित हुई भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की पत्नी ज्योति प्रकाश धुर्वे ने संगठन के पदाधिकारियों पर भितरघात कर का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है और कार्यवाही की माँग की 

      भाजपा उम्मीदवारों को हराने का आरोप लगाया है, समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा को पत्र लिखकर भितरघातियो को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर करने की मांग की, सोशल मीडिया में तेजी वायरल हुए पत्र में लेख है की जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज तेकाम, अवधराज बिलैया, आशीष वैश्य, लल्लू प्रसाद दुबे, वीरेंद्र परस्ते, डॉक्टर चेनसिंह भवेदी, ज्ञानदीप त्रिपाठी, मनोहर सोनी, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, रामकिशोरी ठाकुर, डॉक्टर जितेंद्र ब्यौहार के भितरघात से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव में पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जयचन्दों की पार्टी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आवश्यकता नहीं है, उन्होंने लेख किया है कि सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं, यदि भाजपा संगठन के खिलाफ कार्य करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती हैं, तो त्यागपत्र को स्वीकार किया जाये। अब आगे क्या होता है देखना बाकी है। सोशल मीडिया में जारी पत्र की पुष्टि रेवांचल टाईम्स नही करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post