BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा पंचायत आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

युवा पंचायत आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न

 



 

मण्डला 16 जुलाई 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता संग्राम के युवा अग्रदूत चंद्रशेखर आजाद की 116वी जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाले युवा पंचायत कार्यक्रम में जिले के युवाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा पंचायत कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। निर्धारित थीम के आधार पर गतिविधियाँ संपन्न कराएं। सभी कॉलेज, जन अभियान परिषद तथा खेल विभाग से जुड़े युवाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल करें। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में हर घर तिरंगाअभियान से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित करें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्व-रोजगार संबंधी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी जाए।

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 23 एवं 24 जुलाई को भोपाल में होने वाले यूथ महापंचायत के लिए जिला स्तर से चयनित युवाओं के लिए ड्रेसकोड निर्धारित करें। युवाओं के भोपाल आने-जाने की बेहतर व्यवस्था करें। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी युवाओं के साथ जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम, एसीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment