मण्डला 21 जुलाई 2022
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उपसरपंच के निर्वाचन के लिए तिथिवार कार्यक्रम घोषित कर दिया
है। डाईट मंडला में सम्मिलन पीठासीन अधिकारियों एवं सहायकों के लिए प्रशिक्षण
आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम डाईट मंडला
में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में शामिल हुई। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग
लेने वाले सम्मिलन पीठासीन अधिकारियों एवं सहायकों को प्रशिक्षण के संबंध में
आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए। प्रशिक्षण को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा
संबोधित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने निर्वाचन से जुड़े आवश्यक पहलुओं के बारे में
विस्तार से बताया गया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment