BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जब कोर्ट रूम में पहुंच गई जेल की रोटियां,मच गई खलबली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

जब कोर्ट रूम में पहुंच गई जेल की रोटियां,मच गई खलबली




रेवांचल टाईम्स:बिहार के बेगूसराय में एक कैदी जेल की रोटी को लेकर कोर्ट पहुंच गया। जिसके पास बेगूसराय जिला कोर्ट में गहमागहमी बढ़ गई। जेल में कैदियों को खराब खाना खिलाये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक कैदी रामजप्पो यादव ने कोर्ट में पेशी के दौरान ही अपने झोले में जेल की दर्जनों रोटी लेकर कोर्ट पहुंचा गया। जज साहब ने खुद कोर्ट की हाजत पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। कैदी रामजप्पो ने जज साहब को रोटी दिखाते हुए कहा कि सर यही वह रोटी है जो मुझे खाने के लिए मिला है। यह रोटी जानवर भी नहीं खा पायेगा।

जज साहब आप खुद चलकर देख लीजिए'

कैदी ने कहा कि जेल में कैदियों को जानवरों से भी बदतर खाना खिलाया जा रहा है। जेल प्रशासन कैदी को कच्ची रोटी देतें हैं या फिर जली हुई। कोर्ट हाजत में डीएलएसए के सचिव ने कोर्ट हाजत प्रभारी से पूछा कि कैदी के पास रोटी कैसे आई। जिसके बाद हाजत प्रभारी ने कहा कि जूनियर वकील ने मुलाकात के दौरान कैदी को खाने के लिए रोटी दी थी। इस जबाव के बाद कैदी ने जज साहब से मैं खुद जेल में मिली रोटी को पेपर में लेपट कर झोले में रखकर लाया हूं। कैदी ने कहा कि आपको विश्वास नहीं होता तो जेल में तीन बजे खाना मिलता है। आप चलकर देख सकते हैं। मेरा वार्ड में भी रोटी रखी होगी।

एक्शन लेने का दिया आश्वासन

जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश झा ने बताया कि वीरपुर कांड संख्या 152/20 में जेल में बंद कैदी रामजप्पो के पूर्व चंदन कुमार ने जेल में खराब खाना कैदियों को दिए जाने की शिकायत की थी। इसी के आलोक में वे जांच करने के लिए मंगलवार को मंडलकारा भी गए और कोर्ट हाजत में कैदी रामजप्पो से पूछताछ की। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment