प्रति वर्ष अधिकतम 20 लाख की सीमा
जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है वह अपना पैन कार्ड बनने के लिए 7 दिन पहले आवेदन कर दें इसके बाद ही वह 50 हजार से अधिक का लेनदेन कर सकते हैं या फिर 20 लाख प्रतिवर्ष का लेन देन कर सकते हैं। सरकार की ओर से 2 लाख रुपए से अधिक के नगद कैश लेने पर रोक लगा दी है। अब कोई भी व्यक्ति 2 लाख रुपए से अधिक का कैश नहीं ले सकता है, फिर चाहे वह परिवार की ही सदस्य क्यों ना हो।
2 लाख से अधिक के भुगतान पर जुर्माना
सरकार ने किसी को भी 2 लाख रुपए से अधिक का भुगतान लेने पर रोक लगा दी है। ऐसे में एक दिन में कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप में 2 लाख रुपए से अधिक स्वीकार नहीं कर सकता है, फिर वह करीबी रिश्तेदार ही क्यों ना हों।
कोई भी व्यक्ति नगद गिफ्ट को भी 2 लाख रुपए से अधिक स्वीकार नहीं कर सकता है। जो 2 लाख रुपए से अधिक का भुगतान कैश स्वीकार करेगा उसपर जुर्माना लगेगा और उसे भारी पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।

No comments:
Post a Comment