मण्डला 18 जुलाई 2022
11 से 17 अगस्त तक प्रदेश के
साथ-साथ जिले में भी ’हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत शासकीय तथा निजी संस्थानों में
राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। आजादी के 75वी वर्षगांठ
पर जिले के हर घर में भी तिरंगा लगाया जाएगा। इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार
एवं अभियान से जुड़ने के लिए जिले के साथ-साथ ब्लॉक स्तरों पर भी अलग-अलग विभागों
द्वारा मैदानी अमले की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। विकासखंड बीजाडांडी में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की
गई। इसी प्रकार सभी विकासखंडों मंे भी अभियान के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन की
योजना से संबंधित बैठक आयोजित की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय अमले
के साथ उचित मूल्य की दुकानों पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार ब्लॉकस्तरीय आजीविका
समूहों द्वारा भी ’हर घर तिरंगा’ अभियान एवं ध्वज निर्माण तथा उपलब्धता के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment