BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेटा बना हैवान.... अपनी मृत पत्नी को जिंदा करने की जिद पर अड़े बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 22, 2022

बेटा बना हैवान.... अपनी मृत पत्नी को जिंदा करने की जिद पर अड़े बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला



रेवांचल टाइम्स:पटना के नौबतपुर से है..यहां एक बेटे ने अपने ही मां-पिता पर ओझा गुणी का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.इस हमले पर मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता अस्पताल में जीवन और मौत से जुझ रहें हैं.एक बेटे द्वारा मां की हत्या की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है, वहीं पुलिस पूरे मामला की छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर थाना के कराई गांव निवासी बद्री मांझी की पत्नी कारू मांझी की पेट में दर्द के बाद निधन हो गया.निधन के बाद बद्री मांझी ने अपने मां-पिता को ओझा-गुणी बताते हुए अपनी पत्नी को जिंदा करने को कहा.बेटे के बात पर आश्चर्य जताते हुए जब मां ने ऐसा करना असंभव बताया तो गुस्से से पागल हुआ बद्री अपने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.इससे मां लालपरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता रामाशीष मांझी अस्पताल में भर्ती हैं.मां की मौत के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुटी है.

No comments:

Post a Comment