BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुटखा की दुकान पर चुनाव में वोट देने लेने की बात को लेकर हुआ विवाद दी जान से मारने की धमकी मामला कायम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 21, 2022

गुटखा की दुकान पर चुनाव में वोट देने लेने की बात को लेकर हुआ विवाद दी जान से मारने की धमकी मामला कायम

 गुटखा की दुकान पर चुनाव में वोट देने लेने की बात को लेकर हुआ विवाद दी जान से मारने की धमकी मामला कायम 




रेवांचल टाइम्स - लालबर्रा गत दिनों सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत व नगरी निकाय चुनाव में अब छुटपुट विवाद देखने सामने आ रहे है जो चुनाव में वोट लेने देने के नाम पर हो रहे है ऐसा ही एक मामला ग्राम बोट्टे हजारी निवासी जो कि सेन्ट्रिग का काम करता है ने लालबर्रा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है  कि 05 जुलाई को शाम करीबन 6.30 बजे गांव मे पिन्टू झंझाडे की गुटखा दुकान मे गुटखा बनवाने गया था गुटखा बनाने वाला पिन्टू झंझाडे अपने काका आशाराम झंझाडे के साथ पंचायत चुनाव के सबंध मे बात कर रहे थे वोट देने लेने की बात को लेकर मैने बोला कि हम वोट किसी को भी दे सकते है इसी बात पर पिन्टू झंझाडे और आशाराम झंझाडे मुझे मिलकर बोलने लगे कि वोट हम जिसको बोलेगे उसको देना पडेगा नही तो तेरी ऐसी तैसी कर देंगे कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली देने लगे। मैने दोनो को गाली देने से मना किया तो पिन्टू झंझाडे ने हवा भरने के पंप से एवं आशाराम झंझाडे ने लकडी की पटिया से मुझे मारपीट किये है। मारपीट से मेरे सिर के पीछे एवं गर्दन मे चोट लगी खुन निकलने लगा। दोनों मिलकर बोलने लगे कि आज तो कम मारे है ज्यादा करेगा तो जान से खत्म कर देंगे की धमकी दिये है।  मंै मारपीट से बेहोश हो गया था तब मेरी मां अनूपा बनोटे, साहेब लाल और भाई राजेश ने मुझे उठाकर घर लेकर गए। जब होंश आया तो मेरा सिर दर्द कर रहा था खून निकल रहा था तब मेरे परिवारो वालो ने मुझे ईलाज के लिए बूढी बालाघाट अस्पताल ले जाकर भर्ती किये दो दिन बाद डांक्टर साहब ने नागपुर के लिए मुझे रिफर कर दिये मै परिवार वालो के साथ गोंदिया जाकर जानकी हांस्पिटल गोंदिया जाकर भर्ती होकर ईलाज कराया हुं। ईलाज कराने के बाद आज मैं रिपोर्ट करने थाना आया हंू। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

No comments:

Post a Comment