मण्डला 2 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह
ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत
तृतीय एवं अंतिम चरण के पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों के
प्रशिक्षण का शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंचकर
औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण को
गंभीरता से ले तथा अपनी शंकाओं का समाधान जरूर करें। उन्होंने उपस्थित मतदान
कर्मियों को कहा कि प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए मतदान कर्मियों
को तृतीय चरण के निर्वाचन के लिए भी नियुक्त किया जाएगा, ऐसे में सभी
मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक चर्चा
करते हुए निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक रंजीत गुप्ता सहित संबंधित
उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment