BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुधवार के उपाय: भगवान गणेश जी प्रसन्न करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन करें ये विशेष उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

बुधवार के उपाय: भगवान गणेश जी प्रसन्न करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन करें ये विशेष उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

  


रेवांचल टाईम्स :हिंदू धर्म के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन किया जाता है. मान्यता है कि यदि गणेश जी आपकी अराधना से प्रसन्न हो जाएं तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध दोष है तो उसे भी बुधवार के दिन पूजा-पाठ करना चाहिए. इससे बुध दोष (Budh Dosh) को दूर करने में सफलता मिलती है. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए आप कुछ विशेष उपाय भी अपना सकते हैं.
बुधवार के उपायजिस व्यक्ति का बुध कमजोर है तो उसे बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का पूजन करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. यदि हरे रंग के कपड़े न हो तो हरे रंग के रुमाल का भी उपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा बुधवार के दिन अगर किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दान करना काफी लाभकारी होता है.
बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है और गणेश जी को दूर्वा काफी पसंद है. इसलिए बुधवार के दिन पूजन करते समय 21 दूर्वा अर्पित करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती हैं.
बुध दोष दूर करने के लिए बुधवार के दिन मां दुर्गा की अराधना करनी चाहिए. साथ ही ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. ऐसा करना काफी लाभकारी होता है.
यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए. कोशिश करें कि हरी घार किसी राह चलती गाय को खिलाएं.
बहुत कम लोगों को पता होगा कि बुधवार के ​दिन गणेश जी का पूजन करते समय शमी के पत्ते अर्पित किए जाते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना नहीं करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment