BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अंजनिया महाविद्यालय में युवा सलाहकार समिति का गठन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 24, 2022

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अंजनिया महाविद्यालय में युवा सलाहकार समिति का गठन

 


रेवांचल टाइम्स - अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले, भारत माता के वीर सपूत, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव, महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 116 वीं जयंती  पर  महाविद्यालय में एक महाविद्यालय युवा सलाहकार समिति  का गठन किया गया है। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि  आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अंतर्गत इस समिति में महाविद्यालय के प्राचार्य चेयरपर्सन होंगे तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक व अतिथि विद्वान में सबसे कम उम्र के युवा शिक्षक इसके संयोजक होंगे इस समिति में एक सबसे युवा महिला शिक्षिका व द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त एक छात्र व एक छात्रा  व एन एस एस के तीन सक्रीय स्वयं सेवक सदस्य होंगे।  इस समिति का उद्देश्य एवं कार्य महाविद्यालय के उत्साही युवाओं को विभिन्न आयामो जैसे  सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक-राजनीतिक विचारों एवं राष्ट्रप्रेम को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के विचार व सुझाव प्राप्त करना एवं उन्हें महाविद्यालय के नीति निर्माण एवं कार्य योजना में उन्हें सम्मिलित करना शामिल होगा। इस महाविद्यालय के ही एक युवा छात्र संदीप चौहान ने भोपाल में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ महापंचायत में प्रतिभागिता कर महाविद्यालय  का सम्मान बढ़ाया है। ग्रामीण स्तर के इस महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे पहल सराहनीय है।

No comments:

Post a Comment