BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट का इंदौर में विरोध, एक्टर के लिए लोगों से कपड़े मांग रहे समाजसेवी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 26, 2022

एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट का इंदौर में विरोध, एक्टर के लिए लोगों से कपड़े मांग रहे समाजसेवी



रेवांचल टाइम्स : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया है। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इंदौर में तो उनके इस फोटो शूट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग उन्हें मानसिक रोगी बता रहे हैं। कचरा उठाने वाली पेटियों पर उनका फोटो लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है और रणवीर के लिए कपड़ों की मांग की जा रही है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर में रणवीर सिंह के फोटो शूट को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कुछ समाजसेवियों ने एक मुहिम शुरु की है। इसके तहत देश से मानसिक कचरे को फेंकने और उनके लिए कपड़ों की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारी शहर में 'नेकी की दीवार' के पास रणवीर सिंह के वायरल फोटो का बैनर लगा कर उनके लिए कपड़ों की मांग कर रहे हैं। समाजसेवी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रणवीर सिंह यूथ आइकॉन है, जिन्हें युवा फॉलो करते हैं। इस तरह के फोटो शूट सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

प्रदर्शनकारियों ने रणवीर सिंह को मानसिक रोगी बताया है। उनका कहना है कि रणवीर सिंह को सस्ती लोकप्रियता के लिए इस प्रकार का फोटो शूट नहीं करवाना चाहिए था। समाजसेवी नीरज याग्निक का कहना है कि इंदौर में रणवीर सिंह के लिए कपड़े इकठ्ठा किए गए हैं। रणवीर सिंह को सस्ती लोकप्रियता के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वह यूथ आइकॉन है और इन्हें लाखों युवा पसंद करते हैं। रणवीर सिंह के इस तरह के फोटो शूट से युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। इसलिए इस प्रकार की नग्नता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment