BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जानिए खाने में अलग से नमक डालना क्‍यों है खतरनाक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 14, 2022

जानिए खाने में अलग से नमक डालना क्‍यों है खतरनाक



नमक खाने से जुड़ी ऐसी चीज है जो स्वाद (Taste) के साथ सेहत भी निर्भर करती है। मानव शरीर (Human body) में नमक की मात्रा अधिक और कम होना दोनों ही हानिकारक हैं।ब्रिटेन में करीब 5 लाख लोगों पर नये अध्ययन ने दावा किया है कि जो खाने में लगातार ज्यादा नमक मिलाते हैं, उनके असमय मरने का अंदेशा 28 प्रतिशत बढ़ जाता है।
यूरोपीय हार्ट जर्नल (European Heart Journal) के ताजा अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य आबादी में 100 में तीन लोग इसी वजह से असमय जान गंवा रहे हैं। वहीं यूके में बायो बैंक प्रोजेक्ट के तहत इस अध्ययन में लोगों से कई सवाल किए गए, जैसे क्या वे खाने में अतिरिक्त नमक डालते हैं? वर्ष 2006 से 2010 तक अध्ययन चला। परिणामों में सामने आया, जो लोग अतिरिक्त नमक खाने में मिलाते थे, उनके जीवन प्रत्याशा बाकी लोगों से कम हो गई। दूसरे वर्ग में उम्र ज्यादा पाई गई।
पैकेट वाले खाद्य पदार्थ से तो और ज्यादा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार डिब्बाबंद व पैकेटों में मिल रहे खाद्य पदार्थों में सोडियम को मापना संभव नहीं है। इन प्रसंस्कृत पदार्थों में बड़े स्तर पर नमक हो सकता है। दूसरी खाने की टेबल पर बैठने के बाद खाने में अतिरिक्त नमक मिलाना भले सामान्य आदत हो, लेकिन यह आदत सेहत पर खतरे और बढ़ा देती है। लंबे समय में इसके नुकसान हमें नजर आते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।



थोड़ी कमी करने से भी मिलती है बड़ी राहत
अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ लू की के अनुसार यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जो नमक से असमय मौत पर आगाह करता है।
इससे कहा जाता सकता है कि हमें अपने खान-पान के तरीके सुधारने होंगे।
खाने में नमक को थोड़ा भी कम करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment