मण्डला 30 जुलाई 2022
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय-सीमा में समुचित निराकरण सुनिश्चित
करें। आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें।
श्रीमती सिंह ने कहा कि
एसडीएम तथा तहसीलदार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की दैनिक समीक्षा करें। प्रतिदिन
अपने कार्य की शुरूआत सीएम हेल्पलाईन से करें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के
निराकरण के लिए राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों के दैनिक लक्ष्य निर्धारित करें।
सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। प्रत्येक
प्रकरण पर समय में समुचित जवाब प्रस्तुत करें। शिकायत प्राप्त होते ही राजस्व
निरीक्षक से जांच कराकर निराकरण की कार्यवाही करें। शिकायत को अगले स्तर पर जाने
से रोकें। एल-4 लेवल
पर लम्बित शिकायतों के निराकरण के लिए भी प्रयास करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया
कि पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी का कार्य जल्द पूर्ण कराएं। जो कृषक शेष बचे
हैं उन्हें चिन्हित कर ई-केवाईसी के बारे में जानकारी दें। उन्होंने इस संबंध में 1 अगस्त से समितिवार कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नक्शों के सत्यापन कार्य के लिए भी समय-सीमा निर्धारित की। बैठक में
अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम, तहसीलदार
तथा संबंधित उपस्थित रहे।