BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वैनगंगा नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

वैनगंगा नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव...




रेवाँचल टाइम्स - वैनगंगा नदी में लापता व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीराम पिता डुकुरु एडे जाति पवार जोकि लालबर्रा थाने के अंतर्गत ग्राम बाबरिया टोला का निवासी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेनीराम दिनांक 12 को अपने रिश्तेदार की टेरवी में बिरसोला गया था। उसके बाद वह वापस घर नहीं आया। परिजनों द्वारा इधर-उधर तलाश करने के बाद लालबर्रा थाने में बेनीराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लगातार दो-तीन दिन ढूंढने के बाद शुक्रवार को 3:00 बजे डायल हंड्रेड को सूचना मिली कि वैनगंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते हुए देखा गया है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जागपुर घाट पहुंचकर मछुआरों की मदद से बेनीराम के शव को नदी से बाहर निकाला। तथा शव की शिनाख्त कर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment