छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के बयान पर बवाल मच गया है. कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि कैसे एक जनप्रतिनिधि इस तरह लोगों को नशा करने का सुझाव दे सकता है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर विधायक चाहते हैं कि देश में गांजा लीगल हो, तो उन्हें ये मांग अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने रखना चाहिए.
देशभर में गांजे की बिक्री नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित है. हालांकि, गांजे के पौधे की पत्तियों के इस्तेमाल से बनाई गई भांग की कानूनी रूप से बिक्री पर प्रतिबंध नहीं है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शराब पर बैन वाले वादे पर बीजेपी विधायक ने कहा कि हमने पहले भी इस मुद्दे को सदन में उठाया था. अब 27 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी इसे दोबारा उठाया जाएगा.

No comments:
Post a Comment