BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिसद केवलारी के चुनाव में नही चला कांग्रेसियो का जादू 9भाजपा 3 कांग्रेश 2गोंगपा में विजय हुए... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

नगर परिसद केवलारी के चुनाव में नही चला कांग्रेसियो का जादू 9भाजपा 3 कांग्रेश 2गोंगपा में विजय हुए...




रेवांचल टाइम्स – विगत 13 जुलाई को हुए नगर परिषद् केवलारी के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं जिसमे केवलारी के 15 वार्डों में से 9 में भाजपा,3 में कांग्रेस ,2 में गोगपा व 1 निर्दलीय प्रत्यासी विजय हुए हैं। जिनमे वार्ड नं 1से निशा मनोज बघेल – भाजपा, वार्ड 2 से शिव चौधरी-भाजपा,वार्ड 3 से मिथलेश टेकाम -गोंगपा, वार्ड 4 से देवकी सेवकराम साहू-कांग्रेस,वार्ड 5 – राममिलन कुर्वेती -गोंगपा,वार्ड 6 से पुरुषोत्तम बघेल -भाजपा,वार्ड 7 से राजकुमारी उइके -कांग्रेस,वार्ड 8 से स्वराज सिंह बघेल-भाजपा,वार्ड 10 से प्रशांत तिवारी – निर्दलीय,वार्ड 11 से अनुसुइया छोटू साहू-भाजपा, वार्ड 12 से नीरज रानू ठाकुर -भाजपा, वार्ड 13 से साधना शिवनाथ जंघेला – कांग्रेस ,वार्ड 14 -श्रीमती सुनीता देवीसिंह बघेल -भाजपा, वार्ड 15-सरस्वती परसराम शिववेदी – भाजपा विजय हुए हैं। नगर परिषद केवलारी के इस चुनाव में नगर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ जिताकर एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस के मात्र 3 पार्षद ही चुनाव जीत पाए हैं जिससे प्रतीत होता है कि दिग्गज नेता व पूर्व विधायक रजनीश सिंह एक बार फिर फैल होते नजर आए हैं। वहीं जनता ने एक बार फिर भाजपा विधायक राकेश पाल सिंह पर भरोसा जताते हुए नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनाने का आशीर्वाद दिया है।वहीं जिला पंचायत,जनपद पंचायत के बाद केवलारी नगर परिषद के 2 वार्ड में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।वहीं वार्ड नं 10 से नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉक्टर अविनाश तिवारी के भाई प्रशांत मोनू तिवारी ने निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में विजय प्राप्त की है।

आगामी समय में विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस नगर नगर परिषद के चुनाव को कहीं न कहीं विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। जिसमे भाजपा के शानदार प्रदर्शन ने भाजपा विधायक राकेश पाल सिंह को कहीं न कहीं राहत की सांस ली है। वहीं कांग्रेस के माथे में भारी चिंता की लकीरें नजर आ रहीं है।

No comments:

Post a Comment