BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जौरा जनपद की सभी 70 पंचायतों के 105 राजस्व गांवों में एक साथ हुआ पौधरोपण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 23, 2022

जौरा जनपद की सभी 70 पंचायतों के 105 राजस्व गांवों में एक साथ हुआ पौधरोपण...


रेवांचल टाईम्स -  22 जुलाई 2022/अंकुर अभियान अंतर्गत जनपद जौरा की सभी 70 पंचायत में एक साथ पौधरोपण कर अंकुर अभियान शुरू किया गया। 

गौरतलब है कि कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन द्वारा पिछली समय-सीमा की बैठक में प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इसी तारतम्य में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह ने प्रत्येक जनपद की सघनता से प्लानिंग तैयार करवाई एवं जनपद जौरा में वृक्षारोपण के लिए 22 जुलाई निर्धारित की गई। प्रत्येक 2-3 पर एक नोडल की नियुक्ति की गई। नोडल का दायित्व तय किया गया कि नोडल प्रत्येक पंचायत में स्वयं उपस्थित रहकर 75 पौधे लगवाएंगे और वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करवाएंगे। जनपद जौरा में सभी 70 पंचायतों में 7 हजार पौधे लगाये गये। 3 हजार पौधे 23 जुलाई को भी लगाए जायेंगे।

No comments:

Post a Comment