रेवांचल टाईम्स:भगवान शिव को सावन का महीने अतिप्रिय है और इस महीने उनकी अराधना व पूजा-पाठ करने से जातकों को मनचाहा आशीर्वाद मिलता है. सावन में सोमवार के व्रत (Sawan Somwar Vrat) और मंगलवार के दिन मंगला गौरी (Mangla Gauri Vrat 2022) के व्रत का विशेष महत्व है. बता दें कि 14 जुलाई 2022 से शुरू हुआ सावन का महीना 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा. मान्यता है कि इस पावन महीने में शिवजी की पूजा करने के साथ ही यदि उनकी प्रिय वस्तुओं को खरीदकर घर में लाया जाए तो बेहद शुभ होता है. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के महीने में ये 5 चीजें जरूर खरीदें.
डमरू
भगवान भोलेनाथ में हाथ में डमरू में विराजता है और डमरू को संगती का प्रतीक माना गया है. सावन के महीने में डमरू खरीदना बेहद ही शुभ होता है और कहते हैं कि शिवजी की पूजा करते समय डमरू बजाना चाहिए.
त्रिशूल
त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है और सावन के महीने में त्रिशूल खरीदना भी काफी शुभ माना गया है. अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सावन में चांदी या तांबे का त्रिशूल खरीदना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
रुद्राक्ष
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष महत्व है और पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी. इसलिए इसे बेहद पवित्र माना जाता है और सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीदने घर के लिए काफी फलदायी होता है.
भस्म
भगवान शिव की पूजा में भस्म का भी उपयोग किया जाता है और बता दें कि भोलेनाथ का एक नाम अघोरी भी है. इसे भोलेनाथ का श्रृंगार भी माना जाता है और कहते हैं कि सावन के महीने में भस्म घर में लाकर शिवलिंग पर जरूर चढ़ानी चाहिए.
गंगाजल
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय उसमें गंगाजल मिलाया जाता है और कांवड़ के दौरान भी लोग गंगाजल लाकर शिवलिंग जलाभिषेक करते हैं. इसके लिए कांवड़िए पैदल यात्रा करते हैं. सावन के महीने में गंगाजल लाना शुभ होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:
Post a Comment