मण्डला 26 जुलाई 2022
जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
एडीएम मीना मसराम एवं जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया
कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण, एसडीएम
पुष्पेन्द्र अहके, एसीईओ श्री मरावी सहित संबंधित
उपस्थित थे। जनसुनवाई में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत
किए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का
समय-सीमा में निराकरण करते हुये ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत दिवारा बम्हनी निवासी असाडू साहू ने वृ़द्धावस्था
पेंशन दिलाने के संबंध में, ग्राम पंचायत लिंगामाल
निवासी सीताराम झारिया ने मुख्यमंत्री हरिजन आदिवासी अनुदान कृषि पंप कनेक्शन चालू
करने के संबंध में, ग्राम पंचायत आमानाला निवासी
कलिया बाई एवं ग्राम बिचुआ निवासी सूर्याकांत ने अत्यधिक बिजली बिल के संबंध में, ग्राम पंचायत अहमदपुर निवासी मनीष कुमार ने स्कूल में प्रवेश दिलाने से
संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
%20(1).jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment