BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
40 रुपए में खरीदी ‘मौत’, 28 ने गंवाई जान, 50 लोग अस्पताल में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 26, 2022

40 रुपए में खरीदी ‘मौत’, 28 ने गंवाई जान, 50 लोग अस्पताल में



शराबबंदी वाले गुजरात में ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया. गुजरात के बोटाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि लोगों ने यहां 40-40 रुपए में शराब का छोटा प्लास्टिक का पैकेट (जिसे पोटली भी कहा जाता है) खरीदा था. गुजरात में अवैध शराब को इसी तरह की पोटली में बेंची जाती है.


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर में 14 लोगों के नाम हैं. पुलिस ने मामले से जुड़े लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गांव के लोगों ने सीधे तौर पर केमिकल में पानी मिलाकर पी लिया. एफएसएल रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है. गांव के लोगों ने कथित तौर पर जो शराब पी थी, उसमें 98% से ज्यादा मिथाइल मिला है.

शराब के नाम पर सीधा केमिकल पी गए लोग
पुलिस ने बड़ा दावा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब नहीं, बल्कि शराब के नाम पर लोगों को सीधा केमिकल के पाउच बनाकर बेचा था. पुलिस ने बताया कि ये पूरी साजिश तीन लेयर में रची गई. पुलिस के मुताबिक, ईमोस कंपनी मिथाइल के बिजनेस से जुड़ी है. ईमोस कंपनी के गोदाम मैनेजर जयेश उर्फ राजू की संदिग्ध भूमिका बताई जा रही है. राजू को पुलिस ने अहमदाबाद से हिरासत में लिया है. राजू ने केमिकल को गोदाम से निकाला था.

पुलिस के मुताबिक, जयेश ने अपने रिश्तेदार संजय को 60 हजार रुपए में 200 लीटर मिथाइल दिया. इसके बाद संजय, पिंटू और बाकी लोगों ने इस केमिकल से शराब न बनाकर सीधा केमिकल के पाउच ही शराब के नाम पर लोगों को दे दिए. यही केमिकल पीने से लोगों की मौत हो गई. एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सभी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment