BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत विभाग की लापरवाही से 3 माह से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल नहीं लगाए गए अब तक ..किसान परेशान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 14, 2022

विद्युत विभाग की लापरवाही से 3 माह से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल नहीं लगाए गए अब तक ..किसान परेशान..


रेवांचल टाईम्स - नगर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम जाम के जामटोला   निवासी दिलीप पगरवार कंचन लाल पगरवार ने मीडिया को अपनी समस्या बताते हुए विद्युत विभाग की लापरवाही की दास्तान सुनाई जो उपभोक्ता संरक्षण कानून का घोर उल्लंघन है उन्होंने बताया कि विगत 3 माह पूर्व आए आंधी तूफान के चलते बबरिया पाढन मैं विद्युत के पोल टूट गए थे अनेकों बार लाइनमैन को बताया गया परंतु लापरवाह लाइन मैंन ने कुछ ध्यान नहीं दिया और दो अच्छे पोल लेकर दूसरी जगह चले गया ,और तो और हम सभी किसानों ने इस बात की शिकायत विद्युत विभाग के जेई से की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि 2 दिन में पोल लगवा देंगे और विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी बावजूद इसके 3 माह बीत जाने के बाद भी ना तो पोल लगाए गए और ना तो बिजली व्यवस्था सुचारू हुई जिससे हम किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा हमारी खार पानी के लिए तरसती रही फिर भी लाइनमैन और जेई ने आज तक उक्त मामले पर कोई खबर नहीं ली जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्युत विभाग कितनी लापरवाही कर रहा है हम उपभोक्ता जन समय पर बिजली का बिल पटाते है लेकिन हमारी समस्याओं को कोई नहीं सुन रहा है जिससे आने वाले दिनों में फसलों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं जिसका जवाबदार कौन होगा.


इनका कहना.


       मौसम खुलते ही विद्युत पोल लगवा कर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी..


                  जे.ई. विद्युत वितरण कंपनी 

                               अमोली

No comments:

Post a Comment