BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए पति ने रची लूट की कहानी ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 2, 2022

पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए पति ने रची लूट की कहानी .....



रेवांचल टाईम्स: वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पति ने पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी बनाई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया. लेकिन पति की पोल खुल गई और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी रमन भोला कर्ज में डूबा हुआ था. उसके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं थे. 
फिर जब बुधवार को पत्नी ने उसे बैंक से 2 लाख रुपये निकाल कर लाने को कहा तो उसके दिमाग में पैसे हड़पने का ख्याल आया. उसने लूट की झूठी कहानी बनाते हुए पुलिस को फोन किया और कहा कि किसी ने उस पर हमला करके गाड़ी से 2 लाख रुपये निकाल लिए हैं. आरोपी ने कहा कि वह बैंक से 2 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा था. तभी वहां बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका. एड्रेस पूछने के बहाने से उसके सिर पर भारी चीज से हमला कर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. जब उसे होश आया तो देखा कि उसकी गाड़ी से रुपयों से भरा बैग गायब है. पुलिस ने रमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. जब जांच शुरू हुई तो पुलिस को रमन पर ही शक हुआ क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा था. पुलिस ने जब रमन से पूछा कि उससे लूटपाट किस जगह हुई है तो उसने वह लोकेशन बताई. पुलिस ने पूरे रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अच्छे से खंगाला और पाया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा शिकायतकर्ता दावा कर रहा था.

No comments:

Post a Comment