BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौकी मनेरी पुलिस ने साइवर की मदद से कायमी के 24 घण्टे के अंदर किया चोरी का खुलासा समान सहित चोर पुलिस की गिरफ्त में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

चौकी मनेरी पुलिस ने साइवर की मदद से कायमी के 24 घण्टे के अंदर किया चोरी का खुलासा समान सहित चोर पुलिस की गिरफ्त में...


 

रेवांचल टाईम्स - वीजा दांडी थाने के अंतर्गत आने वाली मनेरी पुलिस ने चोरी गयी होण्डा साइन मोटरसाइकिल सहित वीवो मोबाइल फोन कुल कीमती 95,000 रूपये की मशरूका किया आरोपी से बरामद 

  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाते हुये चोरी की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने एँव चोरी की वारदात को रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कबर व एसडीओपी महोदय आंकाक्षा परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मन द्वारा टीम गठित कर चोरो की धर पकड़कर चोरी की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये । 

            यह कि दिनांक 17/07/2022 को फरियादी अनूप दुबे ने रिपोर्ट किया उसकी ग्रे रंग की होण्डा साइन मो.सा. एँव उसके ढाबे में काम करने वाले पूरन सिंह मरकाम का मोबाइल फोन मेढ़ी स्थित ढाबे से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैँ। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 199/22 धारा 379 भादवि का कायमी किया जाकर रिपोर्ट को गंभीरता पूर्वक लेकर घटना में चोरी गये मोबाइल फोन की टावर लोकेशन की जानकारी साइवर सेल से ली गयी जो घटना में चोरी हुआ मोबाइल फोन की लोकेशन बरेला जिला जबलपुर के आसपास मिली  कि सूचना पर मनेरी पुलिस ने बिना विलंब किये मौके पर पहुंचकर मौके पर मिले आरोपी राकेश पारगी के पास मिली मो.सा. की पहचान फरियादी अनूप दुबे स्वंय की मो.सा. के रूप में की गयी । बाद आरोपी से चोरी गयी मो.सा. व चोरी गये वीवो कंपनी के मोबाइल फोन को जप्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैँ।

        बरामद मशरूकाः- होण्डा साइन कंपनी की मो.सा. कीमती करीबन 90,000 रूपये एंव एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती करीबन 5000 रूपये कुल जुमला कीमती 95,000 रूपये 

नाम आरोपीः- राकेश पारगी पिता गुमान सिंह पारगी उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम चांदुड़ी थाना तिरला जिला धार हाल प्रकाश पेट्रोल पम्प रविदासनगर अनिल आटा चक्की के पास थाना लसुड़िया जिला इंदौर, थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मन थाना बीजाडांडी, उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी मनेरी , सउनि श्रीचंद्र पांचे , प्रआर. प्रकाश यादव , आर. दीपक , आर. उमेश पटेल , आर. कैलाश ,आर. सुरेश भटेरे (साइवर सेल), सैनिक यजवेन्द्र चौहान  की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment