BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भड़ली नवमी 2022: आज भड़ली नवमी के दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग, कारोबार की शुरुआत के लिए है अच्छा समय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 8, 2022

भड़ली नवमी 2022: आज भड़ली नवमी के दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग, कारोबार की शुरुआत के लिए है अच्छा समय

  

हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 8 जुलाई को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है जिसे भड़ली नवमी या भड़रिया नवमी के नाम से जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है और कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए यह एक अबूझ मुहूर्त है, यानि आज के दिन आपको किसी शुभ मुहूर्त की जरूरत नहीं है. जिन लोगों के विवाह का मुहूर्त न बन रहा हो, वे भड़ली नवमी के दिन विवाह कर सकते हैं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भड़ली नवमी के दिन भगवान विष्णु चार महीन के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और तभी से मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं. इसके बाद जब भगवान कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागते हैं तब मांगलिक कार्यो की शुरुआत होती है.
भड़ली नवमी 2022: विवाह मुहूर्त

भड़ली नवमी 2022 आज यानि 8 जुलाई को है और इस दिन विवाह किया जाता है. जिन लोगों के विवाह का ​कोई शुभ मुहूर्त नहीं निकल रहा है वह आज के दिन विवाह कर सकते हैं. भड़ली नवमी के दिन भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो कि इस दिन को खास बनाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार भड़ली नवमी के दिन शाम 6:30 बजे तक ही शुभ मुहूर्त रहेगा. यानि इस समय त​​क आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. इसमें विवाह से लेकर मुंडन, गृह प्रवेश और नए बिजनेस की शुरुआत शामिल है.

हिंदू पंचांग के अनुसार भड़ली नवमी के दिन शिव, सिद्ध और रवि योग का निर्माण हो रहा है जो कि बेहद ही शुभ माने जाते हैं. इस योग में किए गए कार्य शुभ फल देते हैं. अगर आप नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं यह मुहूर्त आपके लिए लाभकारी होगा. आने वाले समय में आपके बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.


No comments:

Post a Comment