BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा : गड्ढे में डूबने से 2 सगी बहनों सहित 3 बच्चों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 13, 2022

दर्दनाक हादसा : गड्ढे में डूबने से 2 सगी बहनों सहित 3 बच्चों की मौत



मप्र के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना हुई है। कोतमा थाना अंतर्गत कुरिहाटोला गांव में 3 बच्चों की खेत में बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों में दो सगी बहनें शामिल हैं। खेलते-खेलते तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए और गहरे पानी में डूब गए।
पानी में दिखे बच्चों के शव

कोतमा पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे घर के खेत की तरफ गए हुए थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए। गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटनास्थल के समीप बच्चों के पिता और दादा ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। जब बच्चों के पिता खेत एवं आसपास देखा तो तीनों कहीं नहीं नजर नहीं आए। शंका वश तालाब में भरे पानी वाले स्थान पर जाकर बच्चों को खोजा तो तालाब के बीच पानी में बच्चों के शव उतराते हुए दिखे। तुरंत बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी।
इन बच्चों की हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कुरिहाटोला गांव पहुंची। मृत बच्चों में आयुष पिता रामप्रसाद कोल (6), सरस्वती (4) और लक्ष्मी पिता दामोदर कोल (8) सभी निवासी ग्राम कुरिहाटोला निवासी है। बच्चों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंपा गया। मृत बच्चों में सरस्वती और लक्ष्मी आपस में सगी बहने हैं। जिस खेत में घटना हुई वह मृत बच्चों के दादा राम जियावन का खेत है। दामोदर और राम प्रसाद कोल चचेरे भाई हैं।

No comments:

Post a Comment