BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया: वार्ड नंबर 13 मैं पक्की नाली ना होने की वजह से बारिश का पानी घरों में घुस रहा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 26, 2022

अंजनिया: वार्ड नंबर 13 मैं पक्की नाली ना होने की वजह से बारिश का पानी घरों में घुस रहा





रेवांचल टाइम्स - अजनियां आजादी के 75 साल में इस मोहल्ले में अभी तक पक्की नाली का निर्माण करवाया ही नहीं गया है  नाली ना होने की वजह से यह वार्ड 13 अपने बदहाली पर रो रहा है जिसका कारण है स्थानीय उदासीन जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली का खामियाजा लोगों का कहना है कि यहां विकास के दावों के नाम पर जनप्रतिनिधि तो बदल जाते हैं लेकिन गांव की तस्वीर दशा और दिशा नहीं बदलती देखी जा रही है विकास के नाम पर 5 वर्षों में लाखों करोड़ों का बंदरबांट किया जाता है लेकिन विकास किस चिड़िया का नाम यह अब तक अंजनिया के ग्रामीणों को पता ही नहीं. यह तस्वीर  रामगोपाल पटेल के वार्ड नंबर 13 के  आवास की है जहां तस्वीर में सीधे देखा जा सकता है कि कैसे घरों में लबालब पानी भरा हुआ है इससे व्यक्तियों का जीवन  अस्त-व्यस्त हो गया है और भी घर पानी से भरे देखे जा सकते हैं। इस कारण वार्ड वासियों में आक्रोश पनपता ही  जा रहा है..

No comments:

Post a Comment