BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय नोटों पर नहीं दिखाई देगी महात्मा गांधी की तस्वीर ?, पढ़ें इस खबर को लेकर RBI ने क्या बताया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 6, 2022

भारतीय नोटों पर नहीं दिखाई देगी महात्मा गांधी की तस्वीर ?, पढ़ें इस खबर को लेकर RBI ने क्या बताया




नई दिल्लीः आरबीआई ने कहा है कि अभी नोटों पर से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ नोटों पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य प्रमुख भारतीयों के चेहरों का उपयोग करने पर विचार कर रहे थे। लेकिन सोमवार को आरबीआई ने इसे निराधार बताया है। आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया के वर्ग में ये बातें रिपोर्ट की जा रही है कि आरबीआई मौजूदा करेंसी और बैंक नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर को बदलकर कुछ अन्य लोगों की तस्वीर वाले नोट छापने की तैयारी कर रहा है। आरबीआई के मुताबिक ऐसे कोई प्रस्ताव आरबीआई के सामने नहीं है।

No comments:

Post a Comment