BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP की वाटर गर्ल नर्मदा नदी में रोज करती है योगा, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर दिए ये टिप्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 21, 2022

MP की वाटर गर्ल नर्मदा नदी में रोज करती है योगा, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर दिए ये टिप्स



जबलपुर: जमीन पर तो बहुत लोग योगा करते हैं पर मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर की रहने वाली गंगा चक्रवर्ती पानी मे योगा करती है। यही वजह है कि लोग इसे 'वाटर गर्ल' कहते है। इस वाटर गर्ल का असली नाम है गंगा चक्रवर्ती। मां नर्मदा की गोद में गंगा चक्रवर्ती रोजाना योगा करती हैं। गंगा जितनी सरलता से जमीन में योगा करती है उतनी ही निपुणता से पानी में। वाटर गर्ल बहुत ही आसानी से अपने शरीर को पानी में तैरा सकती हैं। गंगा रोजाना ही मां नर्मदा की गोद में योगा कर लोगों को स्वस्थ रहने का पाठ भी पढ़ा रही है।

रोज करें योगा शरीर रहेगा स्वस्थ...
योगा गर्ल गंगा चक्रवर्ती कहती है कि आज के दौर में योग करना सबके लिए जरूरी है क्योंकि जो योगा करते है वो स्वस्थ तो रहते ही है साथ ही उनकी उम्र भी बढ़ती है। आज के समय अगर व्यक्ति 15 मिनट भी सूर्य नमस्कार करें तो वो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने पानी में योग करने को लेकर बताया कि, यह एक बेहतर योगा है। पानी में योगाभ्यास करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

वाटर गर्ल गंगा का कहना है कि कोरोना काल के दौरान जब लोग अपने घरों में कैद थे तब वे ऑनलाइन योगा टिप्स लोगों को दे रही थीं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफार्म था जो कोरोना काल में घर में बैठे योगा करवा रहा था। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज, हाइपरटेंशन या मोटापे की समस्या है,या फिर कोरोना का असर ज्यादा होता है तो ऐसे में जरूरी है कि आप कोराना से संक्रमित होने के बाद अपने सभी लक्षणों पर ध्यान दें और शरीर में हो रहे किसी भी तरह के बदलाव को नजर अंदाज ना करें। कोरोना के समय योगा ही एकमात्र ऐसा सहारा था जिसने लाखों लोगों की जिंदगियों को इस महामारी से बचाया है।



No comments:

Post a Comment