मण्डला 1 जून 2022
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बी पी सिंह ने
प्रदेश में नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी जिलों की बैठक ली। बैठक
में उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 49 जिलों में नगरीय निकाय के निर्वाचन संपन्न
होंगे। मंडला सहित तीन अन्य जिलों में
नगरीय निकायों के कार्यकाल पूर्ण नहीं होने के कारण निर्वाचन नहीं होंगे। बैठक में
उन्होंने नगरीय निकायों की आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम
की तिथिवार एवं प्रक्रियावार जानकारी दी। जिला एनआईसी कक्ष कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल
सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर, आरआई कमलेश परस्ते एवं
संबंधित उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment