मण्डला 5 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए 5,6 तथा 7 जून को आयोजित किए जा रहे पंचायत निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों एवं
कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से
कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही जानकारी को
अत्यंत गंभीरता से सुने समझे तथा किसी भी प्रकार का की शंका हो तो उसको तत्काल दूर
करें। साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रिया की गंभीरतापूर्वक जानकारी ले। यह
प्रशिक्षण जिला मुख्यालय के शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में आयोजित
किया गया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो अलग- अलग पालियों में आयोजित किया गया है।
मॉक पोलिंग बूथ
का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने
शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 के निरीक्षण के दौरान
विद्यालय में बनाया जाए मॉक पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने
बूथ में ड्यूटीरत कर्मियों से मतदान की प्रक्रिया संबंधित जानकारी ली। उन्होंने
कहा कि सभी मतदान से संबंधित प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझें तथा अन्य को भी
विस्तार पूर्वक समझाएं।

No comments:
Post a Comment