BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला पुलिस ने थाना मवई के ग्राम खम्हरिया में हुई हत्या का किया खुलाशा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 10, 2022

मण्डला पुलिस ने थाना मवई के ग्राम खम्हरिया में हुई हत्या का किया खुलाशा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..


रेवांचल टाईम्स - वनांचल क्षेत्र के थाना मवई में दिनांक 08.06.2022 को सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया में एक आदमी अपने घर पर मरा पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पहुंच वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाये जाने से आरोपी फूलसिंह राठौर के विरूद्ध धारा 302 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 मामले का खुलासा/टीम का गठन :- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपी तत्‍काल गिरफतारी कर मामले के खुलाशा हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मण्डला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मवई निरी.संतोष सिंह सिसोदिया द्वारा  टीम गठित की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि दिनांक 08.06.2022 को आरोपी फूलसिंह पिता रतन सिंह राठौर उम्र करीबन 51 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया द्वारा अपने पिता रतन सिंह को रूपये पैसे की बात को लेकर विवाद होने पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हत्या की घटना घटित कर गाँव से फरार हो गया है, पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु मुखबिर एवं पुलिस टीम को लगाया गया । इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी फूलसिंह राठौर सकवाह तिराहा से भागने के फिराक में है, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने पिता की हत्या करना स्‍वीकार किया गया। थाना मवई पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया जाकर आज दिनांक 09.06.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय में पेश किया गया। 

पुलिस टीम: - उक्त हत्या के खुलासे में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया खुमान सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में निरीक्षक संतोष सिंह सिसोदिया , उनि पुष्पक शर्मा , सउनि अनिल बिसेन , सउनि योगेश मरावी , प्रआर दशरथ कुलस्ते , आर . हिम्मत , आर . राकेश , आर . दयाशंकर , आर . धीरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment