BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत चलाया गया पॉलिथीन मुक्त अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 9, 2022

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत चलाया गया पॉलिथीन मुक्त अभियान

 


 

मण्डला 9 जून 2022

0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आर.एस. शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश व सचिव श्री डी.आर. कुमरे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 9 जून 2022 को पॉलिथीन मुक्त अभियान बाजार चौक मण्डला में चलाया गया। जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागढे के द्वारा पॉलिथीन से होने वाले दुषप्रभाव प्लास्टिक थैले के बढ़ते प्रयोग से हमारे पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और इंसान सभी को नुकसान पहुंचा है। भूमि प्रदुषण से वन क्षेत्रों को नुकसान हो रहा है। अक्सर हम लोगों के द्वारा पॉलिथीन का उपयोग कर कूड़ेदान या खुले में फैंक देते हैं जिसे जानवर के द्वारा खा लिया जाता है जिससे वह बीमार हो जाते हैं एवं मृत्यू भी हो जाती है। सभी के जीवन पर पॉलिथीन का बहुत गलत प्रभाव पड़ा है। उक्त विषय पर जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बाजार चौक मण्डला में समस्त जनमानस एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को पॉलिथीन का उपयोग ना करने की सलाह दी एवं इसके द्वारा हो रहे दुषप्रभाव के विषय में जानकारी प्रदान की।

No comments:

Post a Comment