BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना अपडेट:कोरोना के 2 नए मरीज मिले तो वही 2 मरीज हुए डिस्चार्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 9, 2022

कोरोना अपडेट:कोरोना के 2 नए मरीज मिले तो वही 2 मरीज हुए डिस्चार्ज

  


मण्डला 9 जून 2022

8 जून 2022 की शाम 3 बजे से 9 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 2 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुंगरा निवासी 7 वर्षीय बालिका एवं ग्राम मवाला निवासी 16 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 8 जून की शाम 3 बजे से 9 जून की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।


No comments:

Post a Comment