मण्डला 26 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने प्रथम चरण के अंतर्गत 25 जून को मंडला जिले की तीन जनपद मवई, बिछिया और
नैनपुर क्षेत्र के मतदान का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों में पहुंचकर
मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतदान कर्मियों से मतदाता की जानकारी, उपस्थित स्टॉफ एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से कहा
कि समस्त मतदान प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। उन्होंने
बिछिया और नैनपुर जनपद के अंतर्गत जहरमऊ, इंद्री, टाटरी, कामता, मोचा, कुटवाही, घटिया आरोली, बोकर, चौरंगा, खटोला, औराई, सिझोरा, माँझीपुर एवं अंजनिया के मतदान केंद्रों में किए जा रहे
मतदान कार्यों को देखा। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी
ली। साथ ही स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था के बारे में जाना।
सामग्री वापसी को सुलभ बनायें
कलेक्टर ने मवई में निर्देशित किया कि मतदान दलों की वापसी के दौरान सामग्री वितरण की व्यवस्था को सुलभ बनाएं। उन्होंने आरईएस मनोज धुर्वे को निर्देशित किया कि सामग्री वापसी के लिए समुचित व्यवस्था बनाएं। सामग्री वापसी में किसी मतदान दल को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment