BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हत्या मामले में 5 महिलाओं सहित 12 लोग गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 26, 2022

हत्या मामले में 5 महिलाओं सहित 12 लोग गिरफ्तार



भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हत्या की मुख्य वजह जमीन विवाद है। दरअसल मृतक हृदल राजवाड़े के साथ आरोपियों का पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद था। हत्या से एक दिन पहले जब मृतक सरपंच से मिलने गांव गया था, तभी आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसकी वजह से बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

चूंकि मामला भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की हत्या से जुड़ा था और मामले में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का भी दबाव था। खुद रामसेवक पैकरा भी मृतक हृदल राजवाड़े के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपियों से मृतक का जमीन विवाद था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमीन विवाद को लेकर हुआ था विवाद

जिसके बाद पुलिस बीजेपी नेता (bjp leader) की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी जमीन विवाद (case in land dispute) मामले में बीजेपी नेता की हत्या हुई है। दरअसल चन्दौरा थाना क्षेत्र के निवासी और प्रतापपुर भाजपा मंडल (pratappur bjp mandal) के उपाध्यक्ष हृदल राजवाड़े का सेमई गांव के विश्वकर्मा परिवार से जमीन विवाद चल रहा था। जिसके निपटारे को लेकर मृतक गांव के सरपंच के पास गया था। तभी इसी दौरान सरेआम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर हमला बोल दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment