मण्डला 30 जून 2022
सहायक खनि अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के
निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा मानसून अवधि में जिले में स्वीकृत रेत खदानों में 30 जून 2022 की मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर 2022 तक रेत का उत्खनन कार्य पूर्ण
प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त अवधि में रेत का उत्खनन नहीं किये जाने के संबंध
में समूह रेत ठेकेदार को सूचित कर दिया गया है एवं खनिज एवं राजस्व विभाग के
अधिकारियों को उक्त अवधि के दौरान सतत् निगरानी रख नियमानुसार कार्यवाही के
निर्देश दिये गये हैं।

No comments:
Post a Comment