जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया
दौरा
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद के अंतर्गत त्रि-स्तरीय
पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने सेमरखापा कन्या शिक्षा परिसर का दौरा
किया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि परिसर में
निर्वाचन संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान
कर्मियों के लिए परिसर में रात्रि विश्राम, भोजन, पानी तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि
परिसर में ही बसों की पार्किंग संबंधी व्यवस्था की जाए ताकि सामग्री वितरण के
पश्चात मतदानकर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो सके। इस दौरान
एडीएम मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास
विजय तेकाम, ईईपीआईयू श्री पटले, ईईआरईएस श्री धुर्वे, एसडीओपी मंडला अश्विनी
कुमार, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, डीपीसी श्री ठाकुर, टीआई कोतवाली श्री धुर्वे, सीईओ जनपद मंडला, तहसीलदार मंडला एवं संबंधित
उपस्थित थे।
स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण
की व्यवस्था के निर्देश
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सेमरखापा शिक्षा परिसर में मतदान
सामग्री के वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईईपीआईयू श्री
पटले को सामग्री वितरण से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम के
कमरों का भी जायजा लिया। उन्होंने एसडीओपी मंडला को निर्देशित किया कि स्ट्राँग
रूम एवं परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करें। उन्हांेने
संबंधित अधिकारियों को परिसर में सीसीटीवी कैमरे से संबंधित निर्देश दिए।


No comments:
Post a Comment