BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत चुनाव की कवायदों में जुटा प्रशासन 23 जनपद सदस्य, 74 ग्राम सरपंच और 1105 वार्ड पंचों के लिये 25 को होगा चुनाव 192 मतदान केंद्रों में होगा मतदान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

पंचायत चुनाव की कवायदों में जुटा प्रशासन 23 जनपद सदस्य, 74 ग्राम सरपंच और 1105 वार्ड पंचों के लिये 25 को होगा चुनाव 192 मतदान केंद्रों में होगा मतदान...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर-- त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव नैनपुर क्षेत्र में आगामी 25 जून को होने है । जिसकी तैयारियों को लेकर निर्वाचन संबंधी कवायदें की जा रही हैं। जनपद स्तरीय चुनाव निर्वाचन अधिकारी एस डी एम सुश्री प्रियंका वर्मा ने बताया कि नैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 23 जनपद सदस्यों, 74 ग्राम सरपंचों, 1105 वार्ड पंचों सहित 2 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिये चुनाव किये जाने है । जिसके लिये कुल 192 मतदान केंद्र बनाये गये है । जिसमे 26 संवेदन शील मतदान केंद्र भी चिन्हित किये गये है । नाम निर्देशन और प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा उपरांत 23 जनपद सदस्य के चुनाव हेतु कुल 84 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन स्वीकृत किये गये है । जिसमे 43 महिला और 41 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में है । जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03, 06, 14 और 15 में सबसे कम 2-2 और क्षेत्र क्रमांक 12 और 23 में सबसे ज्यादा 6-6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है । उक्त सभी 23 क्षेत्रों में निर्वाचन की स्थिति बनी हुई है । ग्राम पंचायत सरपंच और पंच हेतु निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार कमलेश नीरज ने बताया है कि 74 ग्राम पंचायतों में एक ग्राम पंचायत भालीवाड़ा सरपंच पद निर्विरोध है । शेष 73 ग्राम पंचायतों में 259 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशित किया है । जिसमे 124 महिला और 135 पुरुष उम्मीदवार शामिल है । इसी प्रकार जनपद क्षेत्र की 74 पंचायतों में 1105 वार्ड पंचों के लिये 763 पंच निर्विरोध है । जबकि 40 वार्डो में कोई भी नाम निर्देशित नही किया गया है । शेष 302 वार्डो में निर्वाचन की स्थिति है। जिसमे 732 महिला और 663 पुरुष कुल 1395 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । आगामी 10 जून तक नाम वापिसी की प्रक्रिया चलेगी । नाम वापिसी प्रक्रिया के बाद कुल उम्मीदवारो के नाम तय हो जाएंगे । निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को अंजाम देने जनपद पंचायत सभा हाल को कंट्रोल रूम बनाया है।  जहां पर निर्वाचन संबंधी सभी कवायदों को अंजाम दिया जा रहा है । इसके अलावा पंचायत आम निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने गांव स्तर पर जागरूकता अभियान भी संचालित है । हस्ताक्षर अभियान और दीपदान जैसी गतिविधयों के माध्यम से मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने आम लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment