BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुहागरात पर पत्नी को पता चली पति की सच्चाई, सात लोगों पर मुकदमा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 19, 2022

सुहागरात पर पत्नी को पता चली पति की सच्चाई, सात लोगों पर मुकदमा




रेवांचल टाईम्स:यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपये दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर की युवती की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने रविवार को भाषा को बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपये नकद तथा दहेज का सामान दिया था। दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment