BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य के लिए नहीं भरा गया नाम निर्देशन पत्र... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 2, 2022

तीसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य के लिए नहीं भरा गया नाम निर्देशन पत्र...

 



रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए 30 मई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है । नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज 01 जून को जिला पंचायत सदस्य के लिए किसी भी सदस्य ने अपना फार्म जमा नहीं किया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 01 जून को 35 लोगों द्वारा नाम निर्देशन पत्र ले जाये गये है। इस प्रकार जिला पंचायत सदस्य का फार्म भरने के लिए अब तक कुल 54 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र ले गये है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जून 2022 तक प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रखी गई है।


     मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 कार्यक्रम के अनुसार बालाघाट जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न कराये जायेंगें। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 25 जून 2022 को विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी एवं खैरलांजी के ग्रामों में मतदान कराया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 01 जुलाई 2022 को विकासखंड लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के ग्रामों में तथा तृतीय चरण में 08 जुलाई 2022 को विकासखंड बालाघाट, लालबर्रा एवं बिरसा के ग्रामों में मतदान कराया जायेगा। पंचायतों के निर्वाचन के लिये मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।


     प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रों की जांच 7 जून 2022 को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक की जायेगी। अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जून 2022 अपरान्ह 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियो की सूची तैयार करने तथा निर्वाचन प्रतीको का आवंटन 10 जून 2022 को अभ्यार्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जाएगा। प्रत्याशियों को अपना नाम निर्देशन पत्र आफलाईन ही जमा करना होगा।


     तीनों चरणों के पंचायत निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने जिले में कुल 119 केन्द्र बनाये गये है। जिला पंचायत के 27 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक-102 में जमा कराये जायेंगें। पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर बनाये गये है और उनमें सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किये गये हैं। विकासखंड लालबर्रा में 14, किरनापुर में 15, परसवाड़ा में 11, कटंगी में 11, बिरसा में 11, बालाघाट में 15, लांजी में 12, खैरलांजी में 10, वारासिवनी में 10 एवं विकासखंड बैहर में 09 क्लस्टर बनाये गये है।

No comments:

Post a Comment