BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवास में मिनी ट्रक जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 12, 2022

निवास में मिनी ट्रक जब्त

 



 

मण्डला 12 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में लागू आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व निवास) शिवाली सिंह एवं तहसीलदार निवास राकेश खम्परिया के भ्रमण के दौरान 10 जून 2022 को ग्राम करौंदी के समीप वाहन मिनी ट्रक गिट्टी भरकर मण्डला की ओर जाता दिखा, जो कि संदिग्ध लगने के कारण मौके पर थाना से पुलिस बल बुलाकर रोका गया तथा वाहन चालक से पूछताछ की गई। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन में गौर जलाशय के कार्य में लगी क्रेशर से गिट्टी भरकर लाया गया, जिसके लिये वैध दस्तावेज नही पाये गये, तदोपरांत वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी निवास की अभिरक्षा में दिया गया एवं 11 जून 2022 को गौर जलाशय निर्माण हेतु संचालित क्रेशर की तहसीलदार निवास एवं खनिज निरीक्षक को भण्डारित खनिज (गिट्टी) एवं मशीनों की जांच करने तथा अग्रिम आदेश पर्यन्त तक स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को प्रतिबंधित किया गया है एवं प्रकरण तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment