रेवांचल टाईम्स - एक तरफ़ प्रदेश में अबैध कारोबारी पर जिला प्रशासन और प्रदेश के मुखिया सख्त है वही स्थानीय प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अनदेखी कर शासकीय भूमि कब्जा करवा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा मुख दर्शक बनकर प्रशासन देख रहा तमाशा जयसिंह नगर नगर एवं आसपास के शासकीय भवन एवं करोड़ों की शासकीय भूमि पर दबंगों एवं भू माफियाओं का अवैध कब्जा बेरोकटोक जारी है भू माफियाओं द्वारा जमीन सहित शासकीय भवनों पर भी कब्जा कर लिया गया है इन भू माफियाओं के कारनामों का खुलासा कई बार समाचार पत्रों एवं आम नागरिकों द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत की गई परंतु भू माफियाओं के सामने प्रशासन बौना साबित हो रहा है लोक निर्माण विभाग की बेशकीमती जमीन पर दबंगों का कब्जा जयसिंह नगर के ह्रदय स्थली पर स्थित लोक निर्माण विभाग उपयंत्री आवास आज अतिक्रमणकारियों के चंगुल में जकड़ा हुआ है उपयंत्री आवास आज अपना अस्तित्व खो चुका है कभी यह उपयंत्री निवास क्षमा कीजिए जनकपुर रोड बस स्टैंड के पास अस्तित्व में था उक्त जमीन पर आवास के अतिरिक्त चारों तरफ चारदीवारी से सुरक्षितता चारदीवारी के अंदर गार्डन एवं पानी के लिए पक्का कुआं था निवर्तमान उपयंत्री सोनकर जी के कार्यकाल तक आवास एवं उक्त जमीन पूरी तरह सुरक्षित थी परंतु सोनकर जी के स्थानांतरण पश्चात उक्त आवास एवं जमीन पूरी तरह से विभाग द्वारा उपेक्षित कर दी गई जहां भू माफियाओं एवं सफेद को शो ने मौका पाकर उक्त जमीन पर भवन निर्माण करा लिया जयसिंह नगर में पदस्थ पीडब्ल्यूडी अमला मूकदर्शक बनकर अतिक्रमणकारियों को प्रश्रय देता रहा विभाग द्वारा अतिक्रमण की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई जयसिंह नगर में पदस्थ टाइम कीपर उपयंत्री आवास मैं कई वर्षों से रह रहा है तथा उक्त आवाज को हड़पने की कोशिश में लगा हुआ है उच्च टाइमकीपर द्वारा पीछे की जमीन किसी साहू को उच्च दामों पर बेच दे दी गई है उस जमीन को वह अपनी बता रहा है यह जांच के बाद ही सामने आएगा उक्त जमीन किसकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंह नगर के हृदय स्थल पर पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री आवास भवन के बगल में खाली जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करा लिया गया है राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर के 646/01 रकवा 0.38 एकड़ शासकीय भूमि नजूल विभाग की है उक्त जमीन पर नगर परिषद पीडब्ल्यूडी उपयंत्री आवास निर्मित है646/01 खसरा नंम्बर रकवा 0.10 एकड़ जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम अंकित है उससे लगा नगर परिषद बस स्टैंड शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित है व्यापारिक दृष्टि से मुरीद जगह होने के कारण उस जमीन पर पहले से ही भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी और मौका पाते ही उन्होंने जमीन को हथिया कर जमीन में अवैध निर्माण करा लिया गया
अतिक्रमण कारी कर रहा प्रशासन को गुमराह बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने वाले अमुक व्यक्ति द्वारा सड़क के किनारे फुटपाथ विक्रेताओं द्वारा रखे गए गोमती एवं झोपड़ी के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन को शिकायत कर गुमराह किया जा रहा है जिससे उसके द्वारा किया गया अतिक्रमण प्रशासन के नजर में ना आ सके अमुक व्यक्ति स्वयं अपने परिवार के सदस्य के नाम 646/01 खसरा नंबर जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करा लिया है जबकि उक्त व्यक्ति द्वारा खसरा नंबर 652 की जमीन किसी हरिजन से क्रय की गई है राजस्व निरीक्षक द्वारा शिकायत की जांच के आधार पर 22/05/2007 को पटवारी एवं आर आई द्वारा सीमांकन किया गया उक्त खसरा नंबर 646/01 की जमीन पीडब्ल्यूडी की पाई गई खसरे में उक्त जमीन पर पेड़ पौधे एवं पक्का कुआं दर्शाया गया है दिनांक24/05/2007 को लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया था परंतु लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमणकारियों द्वारा उक्त जमीन पर भवन निर्माण कर लिया गया एवं उक्त जमीन पर स्थित कुआं एवं पेड़ पौधों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया कारवाही के नाम पर उपयंत्री द्वारा तहसीलदार को फुटपाथ विक्रेता की शिकायत की अभी वर्तमान में जैसीनगर में पदस्थ उपयंत्री अरुण मिश्रा द्वारा फुटपाथ विक्रेता रामदीन गुप्ता पिता स्वर्गीय श्री राम गोपाल गुप्ता की शिकायत तहसीलदार न्यायालय में की गई कि अमुक व्यक्ति द्वारा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया गया है परंतु रामदीन गुप्ता द्वारा सड़क के किनारे गोमती रखकर फुटपाथ विक्रेता के रूप में अपनी रोजी-रोटी चलाया जा रहा है उपयंत्री द्वारा उक्त जमीन पर मुख्य अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कब्जे को न्यायालय के प्रकाश में नाला कर न्यायालय को गुमराह किया गया उपयंत्री की अधूरी शिकायत पर तहसीलदार न्यायालय द्वारा आदेश क्रमांक69/05/22 दिनांक 14/05/2022 के द्वारा फुटपाथ विक्रेता को उक्त जमीन से बेदखल कर ₹10000 का अर्थदंड लगाया गया परंतु पक्का कुआं को पाटकर एवं उक्त जमीन में लगे पेड़ पौधों को काटकर अवैध निर्माण करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना करना शंका को जन्म देता है जयसिंह नगर के स्थानीय जनों द्वारा माननीय कमिश्नर महोदय संभाग शहडोल एवं माननीय कलेक्टर महोदय जिला शहडोल से मांग की गई है कि पीडब्ल्यूडी की उक्त बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण को हटा कर जमीन को अतिक्रमण कार्यों से मुक्त कराया जाए मामा का बुलडोजर इन अतिक्रमणकारियों के मंसूबों पर चला कर इन्हें नेस्तनाबूद किया जाए

.jpeg)

No comments:
Post a Comment