BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला जिले के बिछिया विकासखंड का अजीबोगरीब मामला सरपंच पद के उम्मीदवार के ससुराल मे शौचालय ना होने के कारण हुआ फार्म रिजेक्ट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 9, 2022

मंडला जिले के बिछिया विकासखंड का अजीबोगरीब मामला सरपंच पद के उम्मीदवार के ससुराल मे शौचालय ना होने के कारण हुआ फार्म रिजेक्ट...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास बिछिया के ग्राम पंचायत आमा डोंगरी का मामला सामने आया जहां सरपंच पद के प्रत्याशी राजेंद्र उइके ने बताया कि मैंने सरपंच पद हेतु फॉर्म दाखिल किया था पर मेरा फॉर्म है इसलिए मैडम के द्वारा निरस्त कर दिया गया कारण पूछने पर मुझे बताया गया कि तुम्हारे यहां शौचालय नहीं जबकि मेरे घर में शौचालय बना हुआ है कुछ आपत्ती कर्ताओं के द्वारा आपत्ति लगाकर मेरा फार्म रिजेक्ट करा दिया गया जबकि मेरे ससुराल में शौचालय का काम चल रहा है, मेरे ससुराल में शौचालय ना होने के कारण मेरा फार्म रिजेक्ट कर दिया गया है इस मामले को लेकर मंडला कलेक्टर मैडम को भी अवगत कराया गया तो उन्होंने इस विषय को लेकर एस.डी.एम मैडम के पास भेज दिया पर एस.डी.एम मैडम के द्वारा बोला गया कि रिजेक्ट हो गया तो हो गया उस पर कोई सुधार नहीं होगा जबकि हमारे पास शौचालय होने का प्रमाण पत्र पंचायत के द्वारा दिया गया था उसको भी एस.डी.एम. मैडम ने देखने से इंकार कर दिया, ग्रामीणों के साथ प्रत्याशी दिन भर यहाँ से बहाँ भटकते रहे पर इनकी सुनने वाला कोई नहीं है,जब के मंडला आदिवासी बहुल जिला होने के कारण यहां पर आदिवासियों के शोषण के मामले आए दिन आते रहते हैं, इसी जिले से दो-दो सांसद आदिवासी समाज से ही आते हैं फिर भी इनकी सुध लेने वाला यहाँ कोई नहीं है!



No comments:

Post a Comment