BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवती को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 30, 2022

युवती को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म



रेवांचल टाईम्स :जयपुर में पड़ोसी युवक के बंधक बनाकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी पड़ोसी ने 3 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नाहरगढ़ थाने में पीड़िता ने आरोपी के चुंगल से निकलने पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एसएचओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जालौन उत्तर प्रदेश निवासी 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद पति के साथ जयपुर आई थी। पति के विवाद होने पर वह नाहरगढ़ रोड पर बारह मोरी में रह रही थी। उसके पड़ोसी में सलमान नाम का युवक रहता है। आरोप है कि पति ने अलग रहने का पता चलने पर वह उससे बातचीत करने लगा।

कुछ दिन बातचीत के दौरान 25 जून को वह घर में घुस आया। अकेला होने का फायदा उठाकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर सबको शारीरिक संबंध बनाने की बात बताकर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी सलमान ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी के चुंगल से निकलने पर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

No comments:

Post a Comment