BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धारदार हथियार सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्तार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 11, 2022

धारदार हथियार सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्तार..



रेवांचल टाईम्स - अंजनिया पुलिस को दिनांक 10/6/2022  को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा पुलिस चौकी अंजनिया को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खीसी जो जंगल से लगा हुआ गांव है का देवी सिंह नाम का व्यक्ति अपने हाथ में धारदार लोहे का हथियार लिए बनियागांव की ओर यह कहते हुए जा रहा है कि आज जिंदा नहीं छोडूंगा बहुत गुस्से में है सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस चौकी अंजनिया द्वारा ग्राम बनियागांव पहुंचकर आरोपी देवी सिंह पिता स्वर्गीय श्री विश्वनाथ उम्र 35 साल निवासी खीसी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त कर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी पर पुलिस चौकी अंजनिया थाना  बमहनी मैं अपराध क्रमांक 353/2022 धारा 25(1)(b) आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी बहुत ही खतरनाक एवं आपराधिक प्रवृत्ति का है इसके द्वारा आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है अपराधी के विरुद्ध थाना में पूर्व से अपराध दर्ज है, आरोपी अन्य अपराध में वांछित था जिसमे भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, यदि आरोपी को गिरफ्तार ना किया जाता तो कोई गंभीर वारदात गठित कर सकता था जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

निर्देशन-- उक्त कार्यवाही एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देश एवं नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, Asi अशोक चौधरी, प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल, शिवशंकर राजपूत, आरक्षक विनोद पटेल, इसरार खान, भूपेंद्र धुर्वे, उत्तम, कीर्ति नागपुरे, राम प्रसाद नेताम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

No comments:

Post a Comment