BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला पंचायत चुनाव में ठेकेदार और माफिया दे रहे जनता को विकास का आश्वासन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

जिला पंचायत चुनाव में ठेकेदार और माफिया दे रहे जनता को विकास का आश्वासन...





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मण्डला में पंचायत चुनाव में अब नामांकन का समय पूरा हो जाने के बाद नाम वापसी का दौर शुरू हो रहा है।वर्तमान पंचायत चुनाव में ठेकेदार और माफिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जहां अभी तक क्षेत्र का विकास कार्य समाजसेवक,शासकीय कर्मचारी नहीं कर पाए वहां अब क्षेत्र का विकास का भरोसा इन ठेकेदारों और माफियाओं द्वारा जनता को दिया जा रहा है।इसके पहले भी कुछ ठेकेदारों ने चुनाव के पहले विकास और प्रगति का आश्वासन और भरोसा देकर जिम्मेदार पदों की कुर्सियों में अपना सिक्का जमाए बैठे रहे,वहीं उनके द्वारा क्षेत्र का विकास कम स्वयं का विकास अधिक किया गया है और जनता के साथ किए गए उनके द्वारा इस छल-कपट का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।अब जागरुक जनता-जनार्दन को यह देखना है कि जो प्रत्याशी चुनाव के दौरान जनता के सामने हाथ जोड़कर बिनती कर रहे हैं जीतने के बाद कहीं जनता को इनके समक्ष बिनती और निवेदन करना ना पड़ जावे।अब जनता के ऊपर निर्भर है कि वह अपने बहुमूल्य मत से किसके भविष्य का फैसला करती है।

क्षेत्र क्रमांक 01-02 में एक-दूसरे पर लग रहे आरोप-प्रत्यारोप

जिला पंचायत सदस्य पद के इस चुनाव में एक तरफ ठेकेदार-माफिया जहां जनकल्याण और विकास कार्य के वादे कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी संगठन में ही प्रतिद्वंद चल रहा है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति रहे शैलेष मिश्रा जहां क्षेत्र क्रमांक एक से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उन्होंने भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार चौकसे एवं देवेन्द्र मरावी पर उनके पात्रता को लेकर आपत्ति जताई।जिला निर्वाचन कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्यों के लिए जमा किये गये प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की स्कूटनी की जा रही थी इसी दौरान क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी शैलेष मिश्रा द्वारा अपने प्रतिद्वंदी कृष्णकुमार चौकसे पर आरोप लगाया कि उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया हैं और साथ में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति बकौरी के अध्यक्ष पद पर पदस्थ हैंIवहीं मिश्रा जी द्वारा अपने दूसरे प्रतिद्वंदी देवेन्द्र मरावी पर आरोप लगाया गया कि इनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं,अतः दोनों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त किये जाऐं।मिश्रा जी के इस आपत्ति को गंभीरता से लिया गया और दोनों आरोपित प्रत्याशियों से जवाब मांगे गए। प्रत्याशियों के जवाब एवं दर्ज आपत्ति को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा गंभीरता से जांच कर शैलेश मिश्रा द्वारा लगाईं गई आपत्ति को निराधार साबित किया गया तथा उक्त दोनों प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों को पात्र घोषित किया गया।वहीं सच्चाई सामने आने पर अपने जवाब में क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कृष्णकुमार चौकसे द्वारा शैलेश मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उपाध्यक्ष पद का दुरूपयोग कर स्वयं आबादी भूमि खसरा नंबर 488 में अनाधिकृत रूप से कब्जा कर अपने वेयर हाउस के लिए सड़क मार्ग बनाया है।

क्षेत्र क्रमांक दो से भी भाजपा में आमने-सामने का प्रतिद्वंद सामने आ रहा है जहां एक तरफ शराब ठेकेदार राजेश पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंग हैं,इनके अलावा ग्यारह प्रत्याशी और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।क्षेत्र के मतदाताओं से प्राप्त जानकारी अनुसार संदीप सिंग पहले भी इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।जहां क्षेत्र क्रमांक दो पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र है वहीं राजेश पटेल के वर्षों से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश स्तर संगठन में होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता अब तक पिछड़ा वर्ग के विकास को लेकर नाखुश हैं।चुनाव के पहले आश्वासन और चुनाव के बाद आसन का रवैया वर्षों से चल रहा है ऐसे में क्षेत्र की जनता उनके किस्मत का क्या फैसला करती है इसको लेकर राजेश पटेल,संदीप सिंग,रवि ठाकुर के साथ अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हर प्रत्याशी जीत का सहरा बांधने को लेकर साम-दाम-दंड-भेद लगा रहा है,अब देखना यह है कि कौन प्रत्याशी जनता के सामने खरा उतरता है।

No comments:

Post a Comment