रेवांचल टाईम्स :गंगा दशहरा आज यानी 9 जून को मनाई जा रही है. यह दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी दिन हस्त नक्षत्र में मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. आज के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन दान और गंगा स्नान का बेहद महत्व है. कहते हैं कि आज के दिन स्नान करके 10 तरह के पाप मिट जाते हैं. ऐसे में शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गंगा दशहरे के दिन किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और इस दिन किन चीजों का दान करें. पढ़ते हैं आगे…
गंगा दशहरा 2022 मुहूर्त और योग
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि की शुरूआत – 9 जून, 2022 सुबह 08:21 बजे
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि की समाप्ति – 10 जून, 2022 सुबह 07:25 बजे
रवि योग: 9 जून, 2022 पूरे दिन
हस्त नक्षत्र: 9 जून, 2022 सुबह 04:31 बजे से 10 जून, 2022 सुबह 04:26 बजे तक
गंगा दशहरा को करें दान
गंगा दशहरा के दिन यदि 10 चीजों का दान किया जाए तो अनंत फल प्राप्त होता है. इन 10 चीजों में श्रृंगार, नमक, शक्कर, स्वर्ण यानी सोना, वस्त्र, पूजन सामग्री, दक्षिणा, घी, चावल आदि चीजें शामिल है. कहते हैं जरूरतमंदों को गरीबों को या ब्रह्माणों को यदि इन चीजों का ध्यान दिया जाए तो शुभ फल प्राप्त कहते हैं. आज के दिन जो भी दान किया जाए तो 10 की संख्या में किया जाता है.
गंगा दशहरा की पूजा विधि
गंगा में स्नान करने के बाद माता गंगा की मूर्ति के सामने 10 प्रकार के फूल, 10 प्रकार के फल, 10 चावल, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से मां गंगा प्रसन्न होती हैं.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

No comments:
Post a Comment