BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशिक्षण में निर्वाचन एवं मतदान प्रक्रिया को गंभीरता से समझें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 10, 2022

प्रशिक्षण में निर्वाचन एवं मतदान प्रक्रिया को गंभीरता से समझें - हर्षिका सिंह



 

मण्डला 10 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने भारत ज्योति स्कूल तथा शासकीय विद्यालय क्रमांक-2 में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मतदान एवं निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्रशिक्षण के दौरान गंभीरता से सीखें, समझें तथा अपनी शंकाओं का समाधान अनिवार्य रूप से करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस पंचायत निर्वाचन में महिलाओं की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। अतः सभी महिलाएं निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए अपने पास दवाई एवं अन्य सभी जरूरी सामान रखें। इसी प्रकार सभी लोग निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने तैयार रहें। कलेक्टर ने प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर्स से मतदान के संबंध में जरूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों का सभी अध्ययन करें। निर्वाचन प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, श्री रंजीत गुप्ता, मास्टर ट्रेनर्स श्री श्रीवास्तव एवं पांडे तथा संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment